logo

गुमला पुलिस को बड़ी सफलता, PLFI के 3 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

plfi00013.jpg

गुमला

झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए PLFI संगठन के तीन अपराधियों को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, QRT टीम और SSB 32 बटालियन के संयुक्त ऑपरेशन में कामडारा थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को पकड़ा गया। ये अपराधी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के सदस्य थे और इलाके में सक्रिय रूप से संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे।


गिरफ्तार अपराधियों के नाम:
1.    दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी सिंह (46 वर्ष) – जरीया जमकोड़, गुमला
2.    कलस्टर हेमराम टेटे उर्फ टेम्पा हेमराम (27 वर्ष) – बमदग, सिसई, गुमला
3.    रामबृक्ष सिंह (37 वर्ष) – हेसवेवाटोली, ओरमांझी, रांची
बरामदगी:
•    1 रेगुलर डबल बैरल रायफल
•    1 देशी पिस्तौल
•    8 जिंदा गोलियां
•    PLFI संगठन के 3 पर्चे
•    1 मोबाइल फोन
•    1 मोटरसाइकिल
गिरफ्तार अपराधियों में दुर्गा सिंह PLFI संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। वह संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप के संपर्क में था और संगठन की गतिविधियों को अंजाम देता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये अपराधी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि गुमला जिले में PLFI सहित अन्य उग्रवादी संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अब तक 1 लाख 97 हजार रुपए, 19 देसी हथियार, 43 IED और अन्य विस्फोटक बरामद किए जा चुके हैं। गुमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उग्रवाद के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest